श्रीमाधोपुर: श्रीमाधोपुर-जालपाली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार गंभीर घायल
श्रीमाधोपुर-जालपाली स्टेट हाईवे पर शनिवार देर शाम दो बाइकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इस हादसे में 45 वर्षीय सुरेश कुमार वर्मा और 38 वर्षीय श्याम गोठवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।