बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का भोजीपुरा थाने के पास हुआ एक्सीडेंट हुई, मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले जाहिद नबी की भोजीपुरा थाने के पास हुए एक्सीडेंट में मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह बरेली किसी काम से गया था और घर वापस आते समय भोजीपुरा थाने के पास ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।