खंडवा नगर: OTP, फर्जी जॉब और डिजिटल अरेस्ट से बचना है? जानिए पुलिस की खास सलाह
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार खंडवा जिले में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अभियान का शुभारंभ करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को साइबर साक्षर बनाकर डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना है।