मुशहरी: मोबाइल चोरी के मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में पूछताछ
आमगोला रेलवे ट्रैक पर एक राहगीर का मोबाइल चुराने के आरोप में स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है