माकड़ी: काटागांव में ग्राम विकास हेतु ग्राम पंचायत प्लांनिग टीम का किया गया गठन
विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत काटागांव की सरपंच जमुना मरकाम की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत को मजबूत करने हेतु पंचायत कर्मचारियों व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में ग्रामीणों के समक्ष ग्राम पंचायत प्लांनिग एवं फैसिलिटेशन टीम का गठन किया गया।बैठक में आये ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हई।