🔥 हल्द्वानी फायर सर्विस का त्वरित एक्शन! 🚒🐾
आज प्रातः नगर निगम हल्द्वानी के पीछे स्थित एक कार एक्सेसरीज़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस हल्द्वानी की यूनिट बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
आग की भयानकता को देखते हुए तुरंत 3 फायर यूनिटों को मोर्चे पर तैनात किया गया। गोदाम में प्लास्टिक और कार एक्सेसरीज़ होने के कारण पूरे परिसर में घना काला धुआं भर गया था, जिससे अग्निशमन कार्य में भारी बाधा आ रही थी।
यूनिट ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले 'स्मोक एग्जॉस्ट' का उपयोग कर धुएं को बाहर निकाला और इसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ आग पर पूरी तरह काबू पाया।
✨ आग बुझाने के इस जोखिम भरे अभियान के दौरान फायर यूनिट के जांबाज जवानों ने गोदाम के भीतर फंसे एक मासूम कुत्ते (बेजुबान) को भी सुरक्षित बाहर निकालकर एक नई जिंदगी दी! 🐶
घटनास्थल पर श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय नैनीताल स्वयं मौजूद रहे और स्थिति का �