शिमला के सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल का जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया। प्रशासक ज्योति राणा ने छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और बेहतर स्कूल वातावरण बनाने का भरोसा दिया गया।