शिवपुरी: सिरसौद यूं तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने पांच बाइक को मारी टक्कर, अतिक्रमण पर उठे सवाल
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित कुरियाना बस स्टैंड पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पांच मोटरसाइकिलों से टकरा गई। हादसे में सभी बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।