कहरा: शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित,DM ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर 05शिक्षकों को किया सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्कूल में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिले के 05 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों को त्याग भाव से विद्यालय में आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाने कहा।