कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक चालक ने मारी टक्कर, हुआ घायल
महिषी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दिया। जिसके ठोकर लगने से बाइक चालक नीचे जा गिरा और जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी बाइक चालक का नाम रवि राय जो की बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड 8 का रहने वाला बताया जा रहा है।