बदायूं: बदायूं के उझानी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंगलीडर को 315 बोर के देशी तमंचा समेत किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | May 17, 2026 बदायूं की थाना उझानी पुलिस ने अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर जमरौली गांव के पास से गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंगलीडर बाबा उर्फ भंगड़ी उर्फ साधूराम पुत्र शिवदयाल निवासी बौरा थाना दातागंज जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार गैंग लीडर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।