सहारनपुर: 44 सब इंस्पेक्टरों के तबादले, एसएसपी अभिनंदन ने कई चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी
सहारनपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी अभिनंदन ने 44 सब इंस्पेक्टरों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों में तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।