रामगढ़: मनरेगाकर्मी 83 दिनों से हड़ताल पर, रामगढ़ में विकास कार्य प्रभावित
पिछले दिनों से मनरेगाकर्मी हड़ताल पर है। उनकी हड़ताल से रामगढ प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य पर असर पड़ा है। रोजगार सेवकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के काम पर नहीं होने से मस्टर रोल नहीं भरे जा रहे हैं। इससे मजदूरों को मजदूरी रुकने का डर सता रहा है, जिसके कारण वे अन्यत्र काम की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं।