हरदोई: ट्रेन में कैदी की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, हरदोई रेलवे स्टेशन के पास बिगड़ी थी तबीयत
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2026 बरेली सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी की लखनऊ से बरेली जाते समय हरदोई रेलवे स्टेशन के पास तबीयत बिगड़ गई। सिपाही एंबुलेंस से उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक अमरोहा शहर के मोहल्ला दानिश मंदाना निवासी 50 वर्षीय मीट व्यापारी शानदार कुरैशी का शनिवार शाम निधन हो गया।