मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। बैठक में जिले के समग्र विकास, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं सार्थक चर्चा की गई।