मुखिया द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख है कि 09 जनवरी 2023 से लेकर फरवरी 2026 तक शिक्षक संजय कुमार साहू विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नवमी और दसवीं कक्षा में जहां लगभग 60 छात्र नामांकित हैं, वहीं शिक्षकों की संख्या मात्र दो है। ऐसे में एक शिक्षक का लंबे समय तक अनुपस्थित रहना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया गया है।