पटेढ़ी बेलसर: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा: वैशाली जिला प्रशासन ने नगमा पंचायत में लगाई ताकत
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगमा पंचायत में 6 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन अपनी पूरी ताकत लगा दी है। साफ सफाई से लेकर, बिजली की पोल की जर्जर तार बदलने, सड़क बनाने, नल जल की कनेक्शन देने सहित विभिन्न सुख सुविधा उक्त पंचायत के पंचायत वासियों को दी जा रही है।