अररिया: जिलाधिकारी की पहल पर असहाय पीड़िता को तमिलनाडु से मिला मृत्यु प्रमाण-पत्र
Araria, Araria | Apr 29, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन के जनता दरबार में प्राप्त एक संवेदनशील मामले का त्वरित समाधान करते हुए मानवता और प्रशासनिक तत्परता की मिसाल पेश की गई। जनता दरबार में आवेदिका दुलारी देवी, पति स्वर्गीय दिनेश पासवान, निवासी ईदगाह, वार्ड संख्या-12, पंचायत ढोलबज्जा, थाना-फारबिसगंज, जिला अररिया द्वारा आवेदन समर्पित कर अनुरोध किया गया था ।