नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, अकबर कार के पास फिर दिखाई दिया तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल
नौगांव सादात थाना क्षेत्र में रामगंगा पोशक नहर किनारे एक तेंदुआ देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना अलीपुर कलां गांव के पास हुई। नहर के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल फोन से तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस घटना के बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं।