चांदपुर: चांदपुर में धनोरा मार्ग पर बाइक से गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत
बिजनौर में आज शनिवार को सुबह करीब 11:00 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार की रात्रि भी चांदपुर धनोरा मार्ग पर दरवाड़ा गांव के पास बाइक से फिसल कर गिरे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव खानपुर खादर निवासी संजीव के रूप में हुई है। संजीव संभल जिले में एक शराब की दुकान पर काम करता था।