शाहजहांपुर: शोभित पाल हत्याकांड में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
शाहजहांपुर (मदनापुर)। थाना मदनापुर क्षेत्र के ग्राम बंधार में हुए शोभित पाल हत्याकांड में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से पीड़ित परिवार भयभीत है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद भी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बता दें कि 15 फरवरी 2026 को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर शोभित की हत्या कर दी थी। इस मामले में