हुज़ूर: CM डॉ. मोहन यादव का नशामुक्ति पर बड़ा फोकस, बोले- नशे के दुष्परिणामों की जानकारी स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल हो
Huzur, Bhopal | Jun 25, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक में नशामुक्ति और दिव्यांगजन कल्याण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए किशोरों और युवाओं को समय रहते जागरूक करना बेहद जरूरी है|