नूरसराय: परासी गांव के पास महावीर ढाबा में पुलिस की छापेमारी, 6 लीटर अवैध शराब बरामद
नूरसराय थाना क्षेत्र के पारसी गांव के समीप एसएच-78 किनारे स्थित महावीर ढाबा में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बुधवार की सुबह 9:30 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढाबे पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से करीब छह लीटर अवैध शराब बरामद की गई।