सांगानेर: BJP मुख्यालय पर स्थापना दिवस पर संगोष्ठी, पूर्व CM वसुंधरा ने कहा- मूल कार्यकर्ताओं को मिले प्राथमिकता
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की अनूठी पहल के तहत बूथ अध्यक्षों को वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच पर स्थान दिया गया। वही कार्यक्रम मे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया गया। संगोष्ठी के माध्यम से पार्टी ने संगठनात्मक एकता,विचारधारा मंथन किया गया।