रघुराजनगर नगरी: *विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर निकाली गई जन जागरूकता रैली, मैहर विधायक ने खेल मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया कार्यक्रम
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, जिला मैहर के तत्वावधान मे आज प्रातः 6 बजे साइकिल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने खेल मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक श्री चतुर्वेदी ने मेरा युवा भारत द्वारा 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया