महनार: महनार नगर परिषद के वार्ड 10 में घटिया निर्माण की खुली पोल, 3 महीने में ही सड़क टूटी, लोगों में आक्रोश
वैशाली जिले के महनार नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में हाल ही में बनी सड़क महज तीन महीने के अंदर ही टूटकर बिखर गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सड़क निर्माण के समय जहां लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं अब टूटती सड़क ने नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।