भरथना: बकेवर थाना के मढैया दली पनगर में महिलाओं ने अवैध शराब बेचते युवक को घेरा, शराब फेंकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ैया दिलीप नगर में अवैध शराब बिक्री से नाराज महिलाओं का गुस्सा बुधवार शाम फूट पड़ा। शाम करीब 5 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं शराब बेचने वाले युवक के घर पहुंच गईं और वहां रखे देसी शराब के पवा सड़क पर फेंक दिए।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन कुमार एवं बराऊख चौकी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।