गोपालपुर: शिक्षक मिथिलेश कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
अभिया गांव के स्वर्गीय शिक्षक मिथिलेश कुमार के अंतिम श्राद्ध के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि युगेश कुमार ने की। सभा में उपस्थित शिक्षकों व ग्रामीणों ने स्व. मिथिलेश कुमार के व्यक्तित्व और उनके शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी