राजगढ़: राजगढ़: मां-सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी को ₹12 लाख में बेचा, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ मे मां व सौतेले पिता के द्वारा एक नाबालिक 12 साल की बेटी को 12 लाख में बेच दिया। आरोपियों ने इसके लिए 8 लाख रुपए केश, और करीब 4 लाख रुपए के जेवर लिए थे। इस दौरान सौतेले माता-पिता ने नाबालिक की 26 वर्षीय युवक से शादी भी करा दी। इसके बाद तीन आरोपियों ने नाबालिक के साथ कई बार रेप किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की जनवरी 2025 में मौत हो गई थी।