टिकारी: टिकारी विधायक ने बिहार के पूर्व मंत्री बागी कु. वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया, नेतृत्व की सराहना की
Tikari, Gaya | May 16, 2026 टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. बागी कुमार वर्मा के श्रद्धांजलि सभा में शनिवार संध्या को भाग लिया। जहां दिवंगत नेता के तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना उपस्थित लोगों द्वारा की गई। इसके बाद सभी ने स्वर्गीय बागी दुमार वर्मा के राजनीति जीवन को याद करते हुए उनके यौगदान की जमकर सराहना की।