अकबरपुर: सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच की गई, छह वाहनों का चालान किया गया
परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद में संचालित "सेफ फ्यूचर अभियान" के अंतर्गत स्कूली वाहनों की सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर की जा रही है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं मानक अनुरूप परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले छह स्कूली वाहनों का चालान किया गया।