भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विधायक प्रदीप साल के कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल जी के चित्रों पर पुष्पांजलि से हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पोखरण परमाणु परीक्षण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को अटल जी की ऐतिहासिक विरासत बताया। उन्होंने अटल जी के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया।