शामली: शामली कलेक्ट्रेट सभागार में वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
Shamli, Shamli | Jul 8, 2026 बुधवार को डीएम शामली आलोक यादव की अध्यक्षता में शामली कलेक्ट्रेट सभागार में वर्षाकाल 2026 माह जुलाई में होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में डीएम को अवगत कराया गया कि जनपद का कुल पौधारोपण लक्ष्य 15 लाख 87 हजार 300 है, जिसमें वन विभाग द्वारा 259000 व अन्य विभागों द्वारा 1328300 पौधों का रोपण 12 जुलाई को किया जाएगा।