महोबा: पवा चौराहे के पास दो कारों की भीषण भिड़ंत, महिला और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 6, 2026 दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में मलकपुरा निवासी 34 वर्षीय रुचि सोनी और झांसी के गणेश विहार निवासी 7 वर्षीय अनाया गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।