अकलतरा: अकलतरा के फोरलेन ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी ठोकर, ऑटो चालक सहित 2 व्यक्तियों को आई चोट, FIR दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के भागवत भोई ने बताया कि उसके साडू अशोक के बेटी दामाद को छोड़ने अकलतरा आये थे। वहां से वापस बिलासपुर जाते समय सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को ठोकर दिया. ठोकर की वजह से ऑटो चला रहे उसके साडू अशोक और उसे चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।