ग्राम धाबाबावड़ी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। दरअसल जल संरक्षण कार्यों के निरीक्षण के दौरान हुई घटना के बाद अब ग्रामीणों ने प्रशासन से मधुमक्खियों के छत्ते हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संरक्षण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अचानक मधुमक्खियों के अधिकारियों पर हुए हमले की घटना के बाद से डर बना हुआ।