रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने अभियान चलाकर एक अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पकड़ लिया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई।