कांके: रांची के मोरहाबादी में विजयदशमी के दिन 70 फीट का रावण और सोने की लंका दहन किया जाएगा
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2026 पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा मोराबादी मैदान में दशहरा पर आयोजित होने वाले रावण दहन को लेकर शनिवार को 3 बजे कडरू स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मोरहाबादी मैदान में रावण दहन के लिए 70 फीट ऊंचा रावण, 65 फीट का कुंभकर्ण और 60 फीट का मेघनाथ बनाया जाएगा