महोबा के समदनगर निवासी आरती वर्मा ने पति रामू और ससुरालीजनों पर लगातार दहेज मांगने, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति आज उसके मायके पहुंचा और सिर दीवार में पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने अपने पति सहित सभी आरोपी ससुरालीजनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।