बेगूसराय: GD कॉलेज में 29 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का होगा कार्यक्रम, नगर विधायक ने स्थल का लिया जायजा
जीडी कॉलेज में 29 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर स्थल का नगर विधायक कुंदन कुमार ने जायजा लिया. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह जीडी कॉलेज में 29 अप्रैल को आएंगे.