औराई: टेका बाजार: सड़क हादसे में घायल युवक का शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के टेका बाजार में सोमवार शाम करीब 4 बजे में युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक का पहचान राजखंड उत्तरी पंचायत के टेका बाजार निवासी सिकंदर राय का 19 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार बताया गया है। परिजनों ने रून्नीसैदपुर स्थित अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था।