जीरापुर: कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किया निरीक्षण, भूसा बनाने के दिए निर्देश
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार की दोपहर12 बजे के लगभग जीरापुर विकासखंड के ग्राम धानोदा में कृषक श्री भेरूलाल के यहां नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत संचालित भूसा बनाने वाली मशीन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा किसानों को नरवाई जलाने के स्थान पर उसका वैज्ञानिक प्रबंधन कर भूसा तैयार करने के लिए प्रेरित किया