सिधौली: अटरिया इलाके में दवा लेने गई महिला की संदिग्ध अवस्था में नहर के गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के कुँवर गड्डी गांव में दवा लेने गई महिला की सन्दिग्ध अवस्था में नहर के पानी में गिर जाने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव कों नहर के गहरे पानी से बाहर निकला गया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।