बरेली: बरेली में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश में खुली 'हथियारबंद' तैयारी
बरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना सुभाषनगर पुलिस ने पुरानी पानी की टंकी के पास अंधी पुलिया क्षेत्र में दबिश देकर अमन कश्यप को गिरफ्तार किया