चौपारण: उपायुक्त हेमंत सती ने ली अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक, जनहित की योजनाओं में तेजी लाने का सख्त निर्देश
उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ जनहित की योजनाओं और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जनता दरबार, पीजी पोर्टल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण और खाद्य आपूर्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।