नीमडीह: पितकी गांव में पुराना पीपल का विशाल पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के पितकी गांव में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वर्षों पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा. पेड़ गांव निवासी नूनीचोरा गोप के घर के आंगन में गिरा. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. यदि उस समय कोई आंगन में रहता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. नूनीचोरा गोप ने बताया बीते सोमवार से झमाझम बारिश और हल्की हवा च