मुरैना नगर: सुमावली कस्बे में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया
मुरैना जिले के सुमावली कस्बे में स्टेशन के पास रहने वाला किसान आज दोपहर खेत पर गया हुआ था।घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी,तभी बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।पता चलते ही किसान दौड़कर आया और उसे जिला अस्पताल लाया।यहाँ डॉक्टरों ने चैकअप करने के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया।