बारिश भी नहीं रोक पाई छात्रों का हौसला!
विधानसभा घेराव के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि छात्र बारिश में भी डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटे।
इसी बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने भी मानवीयता दिखाते हुए छात्रों को बारिश से बचाने के लिए छत के नीचे पहुंचाया। आंदोलन के बीच सामने आई ये तस्वीरें पुलिस और छात्रों के बीच एक अलग मानवीय पहलू दिखाती हैं।
आप इन तस्वीरों को देखकर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।