सहारनपुर: कोर्ट रोड स्थित पंडित जी के मकान से ₹55,000 की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट रोड स्थित पंडित जी के ढाबे के बराबर मकान में अचानक हुई चोरी में 55,000 रुपये के समान गायब पाए गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। पीड़ित ने पुलिस से त्वरित गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।