गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के डेल्हा थाना पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल 1 लाख रुपए का इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार।
गया एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। बताया कि डेल्हा थाना पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल 1 लाख रुपए का इनामी अपराधी धर्मेंद्र यादव उर्फ छोटू यादव उर्फ छोटे लाला यादव को गिरफ्तार किया है।गया पुलिस की विशेष टीम ने डेल्हा बस स्टैंड के पास छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।